Dongargarh Maa Bamleshwari Mandir 2020 in Hindi Chhattishgarh
दोस्तों आज मैं आपको एक छोटे से शहर Dongargarh के बारे में बताने जा रही हूँ। Dongargarh एक धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भी है। Chhattisgarh राज्य के राजनांदगांव जिले में स्थित Maa Bamleshwari का मंदिर बहुत प्रसिद्ध हैं। इस प्रसिद्ध मंदिर का इतिहास 2000 साल पुराना हैं। तो चलिऐ आज हम इस इतिहास के पन्नों को पलटते हैं और जानते हैं इस धार्मिक स्थल के बारे में।
- Maa Bamleshwari Mandir in Hindi बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ -
प्रसिद्ध माँ बम्लेवश्वरी का मंदिर Chhattisgarh राज्य के Dongargarh शहर की 1500 फीट की ऊँची पहाड़ी पर स्थित हैं। यह मंदिर चारो ओर से हरी भरी पहाडियों से घिरा हुआ है। लगभग 1000 सीढीयाँ चढ़ने पर हमें मातारानी के दर्शन होते हैं। इस प्रसिद्ध धामिर्क मंदिर में हर महीने हजारों दर्शनार्थी दर्शन करने के लिऐ आते हैं।
यहाँ मातारानी के दो मंदिर है :-
1. ऊपर मंदिर (बड़ी माता)
2. नीचे मंदिर (छोटी माता)
ऊपर मंदिर जाने के लिए रोपवे की भी सुविधा हैं। यह Chhattishgrah का एकमात्र यात्री रोपवे है, जिसकी सहायता से हर व्यक्ति बुढ़ा, बच्चे सभी मातारानी के दर्शन आसानी से कर सकते हैं। Maa Bamleshwari का मंदिर एक धार्मिक स्थल है जहाँ सभी धर्म के लोगों को जाने की अनुमति हैं ।
- नवरात्रि दृश्य Dongargarh :
नवरात्रि के समय Dongargarh का दृश्य बहुत ही सुंदर होता हैं। धार्मिक स्थल होने के कारण यहाँ साल में दो बार नवरात्रि में बहुत बड़ा मेला आयोजित किया जाता है, जिसका दृश्य पूरे 9 दिनों तक होता हैं। इस मेले के आयोजन की तैयारियाँ 1 महीने पहले ही शुरू हो जाती हैं, क्योंकि इस प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। नवरात्रि में Maa Bamleshwari मंदिर को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया जाता है, ऐसा लगता हैं जैसे माता रानी दुल्हन बनी हो। नवरात्रि के आखरी दिन कलश विसर्जन किया जाता है, 9 दिनों तक यहाँ विशेष Security रहती हैं।
Opening Timing :
Maa Bamleshwari का मंदिर पूरे साल भर सुबह 06.00Am to 09.30Pm तक रहता हैं। नवरात्रि में मंदिर 24 घंटे खुले रहता है।
- रात के समय में मंदिर एक अनोखा दृश्य होता हैं, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है। 👇
- Dongargarh में कहाँ कहाँ घूमे? Historical Place of Dongargarh :
Maa Bamleshwari Mandir (छोटी माता) -
यह मंदिर ऊपर मंदिर के नीचे लगभग 0.5 km की दूरी पर है। नवरात्रि के समय नीचे मंदिर के पास ही भव्य मेले का
आयोजन किया जाता है। कहा जाता है कि छोटी माता के दर्शन के बाद ही माता रानी का दर्शन पूरा होता हैं।
Prgyagiri (प्रज्ञागिरी) -
Dongargarh में प्रज्ञागिरी एक और धामिर्क स्थान हैं जहाँ भगवान बुध्द की सुदंर प्रतिमा हैं जो पहाड़ी पर स्थित है। यहाँ लगभग 250 सीढ़ियाँ चढ़ कर ऊपर जाना होता हैं। यह एक रोमांचक जगह है, जहाँ से पूरे Dongargarh का दृश्य बहुत ही सुदंर लगता है। पहाडों के बीच और खुले आसमान के नीचे Pics बहुत ही सुदंर आती हैं। यहाँँ हम अपने Family और Friends के साथ जा कर Enjoy कर सकते हैं ।
Nauka Vihar (Chhirpani Dongargarh) -
Maa Bamleshwari Mandir की पहाड़ियां के ठीक नीचे यह सुंदर तालाब हैं, जहाँ हम नौका विहार भी कर सकते हैं।
मैं आप लोगों से कहूँगी कि अगर आप Dongargarh आये तो नौका विहार जरूर करें, क्योंकि Dongargarh का असली मजा यही हैं।
Amba Water Park -
यह मंदिर से 10 km की दूरी पर है , यह पहले यहाँ नहीं था इसे बने तीन साल हो चुके हैं। यदि आप सभी गर्मी के दिनों में अपनी Family या Friends के साथ Enjoy करना चाहते हैं तो आप लोगों के लिए यह जगह सही रहेगी। यहाँ पर हम Swimming Pool में बहुत Enjoy कर सकते हैं और Water Games खेल सकते हैं इस Water Park में हमें Restaurant भी मिलेगा जहा हम Tasty Food को Enjoy कर सकते है और अपनी Family के साथ Quality Time Spend कर सकते हैं।
Prikrma Path -
यह परिक्रमा पथ Mandir की पहाडी को चारो ओर से घेरे हुऐ हैं। इस परिक्रमा पथ का निर्माण दर्रशनार्थीयों के लिए किया गया है, ताकि वे ज्यादा से ज्यादा इस दृश्य को Enjoy कर सके।
Restaurants for Good Food :
अब ऐसा तो नहीं सकता ना कि हम कही जाये और वहा का खाना न Taste करे हैं ना? तो आप लोगों को मैं बता दूँ यहाँ ऐसे बहुत से Restaurant है, जहाँ हम अपनी मन पसंद का खाना खा सकते हैं।
1. Hotel Shubhaarmbh
2. Maa Bamleshwari Hotel
3. Hotel Swagatam
4. Vishal Dhaba
5. Hotel Pahuna
6. Hotel Rajastan
Attractive Point (Govinda Festival in Dongargarh)
हम सभी जानते हैं कि Maharashtra में Govinda Festival बहुत धूम धाम से बनाया जाता है !
ठीक उसी प्रकार डोंगरगढ़ में भी त्योहार बहुत ही सानदार तरीकों से आयोजित किए जाते हैं। दही लूट और बहुत सुंदर सजावट के साथ यह Festival मनाया जाता है। हनुमान भक्त समिति के द्वारा इसका आयोजन किया जाता हैं।
Dongargarh कैसे पहुँचे?
1. By Road -
Dongargarh सड़क मार्ग से आसानी से पहुँच सकते हैं, क्योंकि यह अनेक राज्यों से Connected है, जिसके कारण यहाँ By Road भी Easly पहुंच सकते हैं। यह NH6 से 17 km दूरी पर हैं।
2. By Train (मुम्बई हावड़ा रेल मार्ग) -
Chhattishgarh की राजधानी Raipur में यहाँ का सबसे Pass का Railway Station है, Dongargarh Railway Station भी यहाँ का Pass का Station हैं, जो कि Mumbai Howarh रेल मार्ग पर है। जहाँ से हम Easily Train पकड़ कर Dongargarh आ सकते हैं।
3. By Aeroplane -
अगर आप Dongargarh से दूर रहते हैं तो आप यहाँ वायुयान के माध्यम से भी आ सकते हैं। यहाँ का निकटतम Airport, Raipur Airport और Nagpur Airport है। जहाँ पहुंच कर फिर हम By Road या By Train Dongargarh पहुंच सकते हैं।
"Dongargarh आने का सही समय जुलाई माह से सितंबर माह के बीच हैं। इस समय यहाँ का दृश्य बहुत हराभरा और मौसम बहुत सुहाना होता हैं"
Thank you !!
Comments
Keep it up ❤️❤️
Keep it up❤️❤️
Love every word 🥰